नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली
08-Nov-2022 11:02 AM
By RAKESH KUMAR
ARA : बिहार में अब पुलिस थाना भी सुरक्षित नहीं है। अब बिहार के अपराधियों ने थाने के अंदर ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बिहार के बिहिया थाना परिसर में पुलिस द्वारा जब्त कर रखे गये बाईकों में से एक बाईक को शातिर चोर द्वारा थाने से चोरी कर लिया गया। हालांकि पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते हीं बाईक चोर को बिहिया नगर के साहेब टोला से शातिर चोर और चोरी की बाईक खरीदने वाले दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है, बाइक चोर और चोरी का समान खरीदने वाला युवक आपसी सहमिति से किसी भी जगह से बाइक की चोरी कर उसी से शराब का कारोबार करता था। इसके पास से गिरफ़्तारी के दिन भी 40 लीटर देशी शराब जब्त किया गया है। जिसके बाद इन दोनों को पुलिस टीम द्वारा कागजी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गये युवक में से एक युवक नगर के ब्लॉक रोड निवासी सुरेश यादव उर्फ लंगड़ा के पुत्र लालबाबु यादव उर्फ गप्पु बताया जा रहा है। जबकि दूसरा युवक नगर के ही साहेब टोला निवासी मोहन चौधरी के पुत्र राहुल चौधरी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि थाना परिसर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से खड़ी एक निजी एम्बुलेंस के चालक लालबाबु यादव उर्फ गप्पु यादव ने विगत लगभग 10 दिन पूर्व हीं थाना परिसर में खड़ी दर्जनों बाईकों में से एक बाईक चोरी कर ली। चोरी की बाईक को उसने 8 हजार रूपये में साहेब टोला निवासी राहुल चौधरी उर्फ हीरो को बेच दिया।इस बीच पुलिस को जैसे हीं जब्त बाईक चोरी की भनक लगी तो मामले की छानबीन कर बाईक चोर को धर दबोचा। बाईक चोर की शिनाख्त पर खरीदने वाले को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बाईक भी जब्त कर ली। चोरी की यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि थानाध्यक्ष उदयभानू सिंह ने ऐसे किसी भी मामले से स्पष्ट इंकार किया है।