Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
15-Mar-2022 09:41 AM
By Sonty Sonam
BANKA : शहर के कटोरिया रोड स्थित आदित्य विजन के सामने सोमवार की शाम पीएनबी मेट लाइफ इंश्योरेंस के एक कर्मी का शव संदेहास्पद हालत में पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना के मट्टा गांव के कृष्णा सिंह के पुत्र सूर्यकांत मणि (35 वर्ष) के रूप में की गई है. सूर्यकांत का शव पुलिस ने पूरी तरह से नग्न अवस्था में बरामद किया है.
सूर्यकांत के सहकर्मी रविवार की रात से ही उससे मोबाइल पर संपर्क कर रहे थे. पर सोमवार की रात 11 बजे के बाद सूर्यकांत का मोबाइल बंद हो गया. जिसके बाद कर्मियों ने सोमवार के दिन में सूर्यकांत से संपर्क करना चाहा. इसके बद भी उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। इसी बीच एक कर्मी दिन के समय उसके रूम पर गया. जहां उसके रूम का दरवाजा पूरी तरह से खूला था. और सूर्यकांत नग्न हालत में बाथरूम में पड़ा था। थानाध्यक्ष शंभू यादव ने मौके पर पहुंच कर मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
सूत्रों ने बताया कि सूर्यकांत मणि के कमरे में पुलिस ने कई संदेहास्पद सामान बरामद किया है। पुलिस ने शराब की एक खाली बोतल व सिगरेट के कुछ अंश भी बरामद किया है। इस बात से साफ पता चल रहा कि सूर्यकांत के साथ कोई अन्य शख्स भी मौजूद थे। कमरे का दरवाजा पूरी तरह से खुला होना पुलिस भी इस बात को पचा नहीं पा रही है। बहरहाल पूरा मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर अटका है।