ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / बिहार में फिर एक्टिव होगा मानसून, अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट...

बिहार में फिर एक्टिव होगा मानसून, अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी

23-Jul-2021 10:06 AM

PATNA : बिहार में बीते कुछ दिनों से मानसून कमजोर पड़ गया था लेकिन एक बार फिर मानसून की गतिविधियों में बदलाव की स्थितियां बन रही है. मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों ट्रफ़ लाइन फिरोजपुर, रोहतक, अलीगढ़, रांची, बालासोर, बंगाल की उत्तर पश्चिमी खाड़ी के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र से होकर गुजर रही है. वहीं दूसरी ओर चक्रवाती परिसंचरण जो पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास फैला था, वह गुरुवार को कमजोर हो गया. इसके प्रभाव से बिहार में नमी युक्त पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी हवा का प्रभाव है. इससे अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ भागों में हल्की बारिश का अनुमान है.  


वहीं, दूसरी तरफ अगले तीन दिन 24 जुलाई से 26 जुलाई तक राज्य के पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, उत्तर पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण पूर्व इलाकों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इन इलाकों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है. बताया गया कि जुलाई के अंत तक राज्य में अच्‍छी बारिश हो सकती है. हालांकि शुक्रवार को मौसम सामान्य रहेगा. इसमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं होगा. 


आपको बता दें कि राजधानी पटना समेत इसके आसपास के इलाके में गुरुवार को चिलचिलाती धूप रही. मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, शुक्रवार और शनिवार को पटना और इसके आसपास के इलाके में हल्की बारिश की उम्मीद है.