बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
17-Mar-2023 09:55 AM
By First Bihar
PATNA: रामनवमी को लेकर राजधानी पटना में सुरक्षा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. 30 मार्च को होने वाली रामनवमी को कड़ी व्यवस्था रहेगी. जिसको लेकर थाना पुलिस के अलावा सुरक्षा के मध्यनजर 15 सौ अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की जायेगी. इसको लेकर पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर और उसके आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को तैनात किया जायेगा.
बता दें गुरुवार को पटना के DM डॉ चंद्रशेखर सिंह और SSP राजीव मिश्रा ने पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर परिसर में रामनवमी के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में भाग लिया. इस बैठक में श्री महावीर स्थान न्यास समिति, शोभायात्रा अभिनंदन समितियों और पूजा समितियों के प्रतिनिधि भी शामिल थे.
पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर सालों से रामनवमी के मौके पर पूरे शहर में लगभग एक लाख पांच हजार छोटे-बड़े झंडे लगाये जायेंगे. इस बार कोलकाता के कलाकार डाकबंगला चौराहे की ओर आने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर आकर्षक तोरण द्वार बनाये जायेंगे. इस बात की जानकारी गुरुवार को श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के अध्यक्ष सरदार जगजीवन सिंह और बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन ने संयुक्त रूप से दी.