मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
12-Jul-2021 09:30 AM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग इसी महीने बिगुल बजा सकता है। पंचायत चुनाव को लेकर आयोग की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। आयोग ने अब कोरोना महामारी से बचाव के लिए राज्य में 2 लाख मतदानकर्मियों को कोरोना किट देने का फैसला किया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कोरोना किट मतदानकर्मियों को मुहैया कराया जाएगा। इस कोरोना किट के साथ-साथ अन्य जरूरी सामान मतदानकर्मियों को दिए जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक के पंचायत चुनाव के लिए मास्क, सेनेटाइजर, फेसशील्ड और अन्य सामानों की खरीद की जाएगी। यह सभी आवश्यक के समान जिलों को उपलब्ध कराया जाएगा। जिलास्तर पर जिला प्रशासन और सिविल सर्जन की देखरेख में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इस किट का वितरण किया जाएगा। इसके अलावे पंचायत चुनाव को लेकर हर जिले में मेडिकल टीम का गठन भी किया जाएगा।
बिहार में कोरोना की दूसरी लहर के कारण पंचायत चुनाव समय पर नहीं कराए जा सके। पंचायत चुनाव समय पर नहीं होने के कारण राज्य सरकार ने पंचायत के परामर्शी समिति का गठन किया लेकिन अब जब दूसरी लहर कमजोर पड़ी है, पंचायत चुनाव को लेकर उम्मीदें जग गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग चाहता है कि तीसरी नहर की आशंका के पहले बिहार में पंचायत चुनाव करा लिए जाएं। इस हफ्ते बिहार में सभी जिलों के अंदर ईवीएम भी पहुंच जाएगी और पंचायत चुनाव को लेकर सारी प्रक्रिया चल रही है।