ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / news / बिहार में पकड़ौआ विवाह का मामला आया सामने : चिकन मसाला खरीदने गये...

बिहार में पकड़ौआ विवाह का मामला आया सामने : चिकन मसाला खरीदने गये होमगार्ड जवान का अपहरण : शादी के बाद वापस छोड़ा घर

11-Jun-2024 05:25 PM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार के पकड़ौआ विवाह के बारे में आपने जरूर सुना होगा। इस तरह की शादीयों के लिए लड़के के माता-पिता से बात नहीं की जाती बल्कि लड़के को जबरन उठा लिया जाता है और उसकी शादी करवा दी जाती है। ऐसा ही एक मामला बिहार के भागलपुर में सामने आया है।


जहां एक होमगार्ड के जवान का उस वक्त अपहण कर लिया गया जब वह किराना की दुकान में चिकन मसाला खरीदने बाइक से उतरा था। होमगार्ड जवान को अगवा कर पू्र्णिया ले जाया गया, जहां जबरन उसकी शादी करवा दी गयी।


बताया जाता है कि होमगार्ड जवान की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद नवगछिया थाने में सुमित की ज्वाइनिंग होने वाली थी। लेकिन ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले ही जबरन उसकी शादी करवा दी गयी। पीड़ित होमगार्ड जवान सुमित नवगछिया थानाक्षेत्र के सकुचा का रहने वाला है। 


सुमित के भाई वीरेंद्र ने बताया कि चचेरे भाई प्रभास के साथ उनका भाई सुमित अपने मामा के घर जगतपुर गया हुआ था। वह मामा से बकाये एक लाख रुपये लेने गया था। मामा ने उसे एक लाख रुपये के साथ दो भी मुर्गा दे दिया। मामा के घर से लौटने के क्रम में सुमित चिकेन मसाला खरीदने किराना दुकान पर बाइक से जैसे ही उतरा, तभी एक स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोगों ने हथियार के बल पर उसका किडनैप कर लिया और पूर्णिया ले जाकर उसकी शादी गोपाल यादव की बेटी से जबरन करवा दी। 


जब सुमित के चचेरे भाई प्रभास ने इसका विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी गयी। पूर्णिया में पकड़ौआ विवाह कराने के बाद अपहर्ताओं ने होमगार्ड जवान सुमित को फिर स्कॉर्पियों में बिठाकर उसके घर के पास छोड़ दिया और मौके से सभी किडनैपर फरार हो गये। जिसके बाद पीड़ित सुमित ने घटना की जानकारी घरवालों को दी। जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जबरन शादी करवाने वालों में गोपाल यादव, रोहित यादव, भीली कुमार और अश्विनी कुमार शामिल थे। जिनके खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गयी है।