ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान

बिहार में पारा 40 के पार, इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट; 13 मई के बाद होगी बारिश

बिहार में पारा 40 के पार, इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट; 13 मई के बाद होगी बारिश

11-May-2023 07:11 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में पिछले तीन दिनों से हिटवेब का असर है। इस दौरान 13 से 17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ गर्म हवाएं चल रही है। इसके साथ ही लोगों को तेज धूप से तपीश वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। 


दरअसल, बंगाल की खाड़ी में मोच तूफान का प्रभाव है। इससे वहां से आने वाली नमी बिहार की जगह पश्चिम बंगाल से मुड़ करके आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु की तरफ जा रही है। इससे मौसम पूरी तरह से शुष्क हो गया है। बिहार में राजस्थान, दिल्ली होते हुए गर्म हवाएं प्रवेश कर रही है। इसके प्रभाव से पिछले तीन दिनों तक हीट वेव का असर दिखाई दे रहा है। यह स्थिति बिहार में 14 मई तक रहेगी।


मौसम विभाग के मुताबिक बिहार मौसम पूरी तरह शुष्क है। इसकी वजह से आसमान साफ है। इसके प्रभाव से सूर्य के निकलते ही वातावरण तेजी से गर्म हो रहा है। इसके प्रभाव से दिन में एक बजे ही पारा 43 डिग्री तक पहुंच रहा है। हालांकि, शाम होते ही वातावरण उतनी तेजी से ठंडी हो रही है। जिससे चार बजे तापमान 41 डिग्री, तो छह बजे 36 डिग्री रिकार्ड किया जा रहा है। इससे दिन में हीटवेव और रात में औसत से कम तापमान रिकार्ड किया गया है।


इधर, बुधवार को बांका, शेखपुर, खगड़िया, पूर्णिया, सहरसा, फारबिसगंज में हीटवेव का असर रहा है। जबकि, प्रदेश के 19 जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रिकार्ड किया गया। गुरुवार को पटना, सीवान, पूर्णिया, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, खगड़िया, भागलपुर, बांका में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।


आपको बताते चलें कि, बिहार में 13 मई को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में मध्य दर्जे की बारिश होने के आसार है। जबकि 14 मई को सुपौल, अररिया, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर सहित 13 जिलों में बारिश होगी।