ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार

Home / news / बिहार में ओमिक्रोन का विस्फोट, पटना के इस अस्पताल में एक साथ मिले...

बिहार में ओमिक्रोन का विस्फोट, पटना के इस अस्पताल में एक साथ मिले दर्जनों संक्रमित

09-Jan-2022 03:50 PM

PATNA : बिहार में इस वक़्त कोरोना से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. यहां ओमिक्रोन का विस्फोट हुआ है.  एक साथ ओमिक्रोन के 27 मरीज मिले हैं. पटना के IGIMS में जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है. 


कुल 32 सैम्पल की जांच हुई थी. जिसमें 27 मरीजों में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है. पहली बार जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है. एक साथ ओमिक्रोन के इतने अधिक मामले मिलने से सवास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.


बिहार में इससे पहले ओमीक्रोन का पता लगाने की सुविधा नहीं थी. पटना के IGIMS में इसकी शुरूआत कर दी गई है. फिर भी सूबे में एक साथ सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों का जीनोम सीक्वेंसिंग करना अभी मुश्किल काम ही है. ऐसे में माना जा सकता है कि बिहार में कोरोनावायरस की तीसरी लहर के फैलाव में ओमीक्रोन वेरियंट की भी बड़ी भूमिका हो सकती है.


बता दें कि बिहार में बेकाबू कोरोना की तीसरी लहर लगातार मरीजों की संख्या बढ़ा रही है. शनिवार को राज्य में आज एक बार फिर से बड़ी तादाद में नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है. जिस प्रकार से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है वह चिंताजनक हैं. राज्य में शनिवार को कुल 4526 नए कोरोना से संक्रमित मामलों की पुष्टि हुई है.