ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन

बिहार में नमाज पढ़ने जा रहे दो लोगों पर हमला, एक की मौत

बिहार में नमाज पढ़ने जा रहे दो लोगों पर हमला, एक की मौत

26-Oct-2022 09:24 AM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR : बिहार में अपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में अब बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना इलाके से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां आज अहले सुबह नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे दो लोगों पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। बाइक सवार बदमाशों ने दोनों को गोली मारी,जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा शख्स घायल हो गया। उसे परिजन डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे मोहम्मद दुलारे के ऊपर रतवारा ईदगाह के पास बाइक सवार दो से तीन की संख्या में आए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें मौके पर ही मोहम्मद दुलारे की मौत हो गई। वहीं, गोलियों की आवाज सुनकर पहुंचे मोहम्मद शाह देव नाम के शख्स के हाथ में भी गोली लगी है। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। '


इधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया है। सूचना मिलने पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह घटना सुबह करीब 4 बजकर 50 मिनट की बताई जा रही है।


गौरतलब हो कि, बिहार में आए दिन सरेआम गोलीबारी की खबरें आ रही हैं। दो दिन पहले ही सीवान जिले में घर लौट रहे एक युवक को भी बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। उसके बाद बीती रात सीतामढ़ी में भी अपराधियों ने चिमनी मालिक को गोली मार दी थी।