ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / बिहार में निर्भया फंड के तहत खुलेंगे नए DNA टेस्ट लैब, केंद्र...

बिहार में निर्भया फंड के तहत खुलेंगे नए DNA टेस्ट लैब, केंद्र सरकार के पास भेजा गया प्रस्ताव

21-Oct-2019 09:14 AM

PATNA : बिहार में नए डीएनए टेस्ट लैब खोले जाने का रास्ता जल्द साफ हो सकता है। राज्य के अंदर तीन नए डीएनए टेस्ट लैब बनाने के लिए सीआईडी ने राज्य सरकार को जो प्रस्ताव भेजा था उसे बिहार सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास भेज दिया है। इनमें डीएनए टेस्ट लैब का निर्माण निर्भया फंड के तहत कराया जाता है जिसके लिए गृह मंत्रालय की मंजूरी मिलनी जरूरी है। 


राज्य के अंदर इन तीन नए डीएनए लैब खोले जाने पर लगभग 21 करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि इन टेस्ट लाइव स्कोर कहां खोला जाएगा। चर्चा है कि एक डीएनए टेस्ट लाइव पटना और बाकी दो अन्य भागलपुर और मुजफ्फरपुर में खोला जा सकता है। 


आपको बता दें कि दिल्ली के बहुचर्चित निर्भया रेप केस के बाद केंद्र सरकार ने साल 2013 में निर्भया फंड बनाने की घोषणा की थी। इस फंड के तहत महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों को रोकने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जाता है। डीएनए टेस्ट लैब की स्थापना इस फंड के जरिए की जाती है। अगर बिहार में नए डीएनए टेस्ट लैब के स्थापना को गृह मंत्रालय मंजूरी दे देता है तो यहां एक साल के अंदर लगभग 400 डीएनए सैंपल टेस्ट किए जा सकेंगे। बिहार में फिलहाल एक फॉरेंसिक लैब यूनिट है जिसमें हर साल तकरीबन एक सौ डीएनए सैंपल की जांच होती है।