ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / राशन कार्ड वालों को बिहार में 5 महीने फ्री में मिलेगा अनाज, सरकार...

राशन कार्ड वालों को बिहार में 5 महीने फ्री में मिलेगा अनाज, सरकार ने किया एलान

12-Jul-2020 07:59 PM

PATNA :  कोरोना संकट की महामारी के बीच गरीबी से जूझ रहे लोगों को काफी मुश्किल हो रही है. लोगों को खाने-पीने की काफी दिक्कत हो रही है. ऐसे में बिहार सरकार की ओर से एक और बड़ा एलान किया गया है. लोगों को 5 महीने फ्री में राशन देने की घोषणा बिहार सरकार की ओर से की गई है.


बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा है कि नीतीश सरकार ने एकतरफ लॉकडाउन के दौरान लौटे मजदूरों के लिए रोजगार की व्यवस्था की तो दूसरी ओर सबके लिए राशन का इंतजाम किया. जीविका दीदियों के सर्वेक्षण में राशनकार्ड की पात्रता वाले 35.43 लाख लोगों का पता चला. इसके अलावा 22.27 लाख आवेदन मिले थे. जांच के बाद 23 लाख 27 हजार नये राशन कार्ड बने. इनमें से 13 लाख कार्ड वितरित हो चुके हैं. जो छूट गये, वे भी RTPS काउंटर ये आवेदन कर सकते हैं. नये कार्डधारियों को भी पांच महीने तक राशन मुफ्त मिलेगा. कोई भी राशनकार्ड से वंचित नहीं रहेगा.


news image


डिप्टी सीएम ने एक साथ कई ट्वीट किये हैं. उन्होंने लिखा है कि सड़क पर ठेला-खोमचा लगा कर रोजगार करने वाले एवं अन्य स्ट्रीट वेंडरों को प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत कार्यशील पूंजी के लिए 10 हजार रुपये तक का कर्ज दिया जाएगा. मासिक किस्त बांध कर जो लोग एक साल में कर्ज लौटायेंगे, उन्हें 7 फीसद ब्याज अनुदान मिलेगा.



700 रुपये की यह राशि कर्ज लौटाने वाले के खाते में डाली जाएगी. इस योजना के लिए सर्वेक्षण कर पटना में 13 हजार वेंडरों का निबंधन हुआ है. पूरे बिहार में सर्वेक्षण कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार छोटी पूंजी से रोजगार करने वालों के साथ खड़ी है.