ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहार में नहीं थम रहा पुल गिरने का सिलसिला: पटना में बारिश के...

बिहार में नहीं थम रहा पुल गिरने का सिलसिला: पटना में बारिश के दौरान धंसे पुलिया और सड़क, सरकार ने कई इंजीनियर को किया है सस्पेंड

06-Jul-2024 08:26 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला आखिर कब तक चलता रहेगा, यह बताना मुश्किल है। पुलों के धड़ाधड़ गिरने को लेकर हो रही सियासत के बीच सरकार अबतक 17 इंजीनियरों को सस्पेंड कर चुकी है लेकिन इसका कोई खास असर होता नहीं दिख रहा है। पुलों पर जारी सियासी घमासान के बीच पटना के मसौढ़ी में शुक्रवार को एक और पुलिया धंस गई।


जानकारी के मुताबिक, मसौढ़ी के शाहाबाद पंचायत स्थित जोरीपर और गोविंदचक गांव को जोड़ने वाली पुलिया बारिश के कारण ध्वस्त हो गई है। इस दौरान सड़क का एक हिस्सा भी धंस गया है, जिसके कारण इस मार्ग पर गाड़ियों का आवागमन बाधित हो गया है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 20 साल पहले पुलिया का निर्माण कराया गया था।


मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ योजना के तहत बने सड़क और पुलिया के टूटने से इस मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है सिर्फ पैदल ही इसे पार किया जा सकता है, जिससे इलाके के रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी पहुंचे और सड़क की मरम्मति का काम शुरू कराया गया है।


ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान पुराने पुलिया की जगह नई पुलिया का निर्माण कराया गया होता तो आज यह परेशानी नहीं हुई होती। विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि ठेकेदार को गड़बड़ी ठीक करने का आदेश दिया गया है। मरम्मति का काम शुरू कर दिया गया है। बता दें कि बिहार में पुलों के ध्वस्त होने का जैसे सिलसिला ही शुरू हो गया है। हर दिन पुलों के टूटने की खबरें आ रही हैं। सरकार ने एक्शन लेते हुए अबतक 17 इंजीनियर को सस्पेंड किया है।