पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
08-Jun-2023 03:50 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में नगर निकाय चुनाव के तीसरे चरण का कार्यक्रम ऐलान कर दिया गया है. प्रदेश के 31 शहरों में कल यानी 9 जून को आम चुनाव के तहत मतदान होगा. जिसके बाद 11 जून को मतगणना होगी. राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चुनाव क्षेत्रों में आम चुनाव कराए जाने के लिए कार्यक्रम की घोषणा गुरुवार को कर दी.
इस को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चुनाव क्षेत्रों में आम चुनाव कराए जाने के लिए गुरुवार को कार्यक्रम की घोषणा की. और साथ ही सभी संबंधित निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.
साथ ही 20 जिलों के 31 नगर निकायों के लिए उपचुनाव कराया जाना है. आयोग के मुताबिक नगर निकाय आम चुनाव और उप चुनाव को लेकर तीन वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. वहीं, राज्य में 4698 कैंडिडेट चुनाव मैदान में हैं. जहां इस चुनाव को लेकर कुल 4802 नामांकन पत्र दाखिल किए गए. वही इनमें से 101 नामांकन पत्र जांच के क्रम में अस्वीकृत कर दिए गए. जबकि 4701 नामांकन पत्र स्वीकृत हुए और इनमें तीन पार्षद पद के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं.
बता दें नगर निकाय चुनाव के लिए 17 मई तक कुल 4802 नामांकन पत्र दाखिल किए गए. इनमें मुख्य पार्षद के लिए 500, उप मुख्य पार्षद के लिए 440 और पार्षद पद के लिए 3862 नामांकन पत्र दाखिल किए गए. 23 मई को नामांकन पत्रों की जांच के बाद मुख्य पार्षद के 11 वही उप मुख्य पार्षद के 13 और पार्षद के 77 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए.