उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
13-Sep-2021 10:07 AM
PATNA : बिहार के छपरा, सीवान, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चम्पारण जिले में सात लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं. अलग-अलग घटनाओं में इन सभी सात लोगों की जान गई है. हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. परिजनों के बीच चीख-चीत्कार मची हुई है.
पहली घटना सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र की है. यहां बलवन टोला और सूरतपुर गांव में गंगा नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से तीन लोगों की मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
दूसरी घटना पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना क्षेत्र की है. यहां मनोहर छपरा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मनोहर छपरा गांव के रहने वाले ओमप्रकाश कुमार यादव का बेटा मुन्ना कुमार अपनी बहन अंशु कुमारी के साथ को घर से बथान पर में जाने के लिए निकला था. इस दौरान दोनों बच्चों के शव पीसीसी सड़क के किनारे पानी में दिखा.
तीसरी घटना बिहार के सीवान जिले की है. नौतन थाना क्षेत्र के दक्षिण तेल्हुआ पंचायत में नदी में नहाने के दौरान दो बच्चियों की मौत हो गई. बनवा टोला स्थित चंद्रावत नदी में स्नान करने के दौरान सोनाली और पल्लवी की जान चली गई. मौत की खबर मिलते ही दोनों बच्चियों के घर में कोहराम मच गया.