Viral Video: बिहार में बर्थडे पार्टी बनी विवाद का कारण, मुखिया और चौकीदार का मंच पर डांस करते वीडियो वायरल BPSC TRE-4 2026 : TRE-4 में भरना है फॉर्म तो जरूर कर लें यह काम वरना फिर नहीं मिलेगा कोई मौका, BPSC ने जारी किया आदेश; ध्यान से पढ़ लें ... Love Story: 72 की उम्र में फिर धड़का ‘लव गुरु’ का दिल! जूली के बाद अब ‘जानू’ की एंट्री, कहा तुम प्यास जगा सकती हो... लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन नेहा गिरफ्तार, ‘मैडम जहर’ के नाम से है मशहूर, बॉयफ्रेंड बॉबी कबूतर के साथ करती थी यह काम लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन नेहा गिरफ्तार, ‘मैडम जहर’ के नाम से है मशहूर, बॉयफ्रेंड बॉबी कबूतर के साथ करती थी यह काम Annual FASTag Toll Pass : वार्षिक फास्टैग टोल पास 2026: कैसे बनाएं, कितने ट्रिप फ्री, और किस टोल पर चलेगा सामाजिक समरसता के दुश्मन: शख्स ने UGC कानून के बहाने सवर्ण समाज की एक जाति विशेष पर अपशब्दों की कर दी बौछार.., शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस ‘घूसखोर पंडित’ के बाद ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर मचा बवाल: सड़कों पर उतरे युवा, जानें क्या है वजह Crime News: दर्जनभर से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी, ईमेल के जरिए भेजा गया अलर्ट; पुलिस और बम निरोधक टीम का सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: दर्जनभर से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी, ईमेल के जरिए भेजा गया अलर्ट; पुलिस और बम निरोधक टीम का सर्च ऑपरेशन जारी
28-May-2021 08:57 PM
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण से जुड़ी राहत की सबसे बड़ी खबर सामने आई है. राज्य में कोरोना वायरस की लहर आने के बाद आज पहली बार 2000 से कम नए मरीज 1 दिन में मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 1785 ने संक्रमित पाए गए हैं. राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 238 नए मरीज मिले हैं. जबकि पटना के अलावे केवल बेगूसराय में 100 से ज्यादा मरीज पाए गए हैं बेगूसराय में कुल 129 नए संक्रमित मिले हैं.
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जो आंकड़े जारी किए गए हैं. उसके मुताबिक के राज्य में अब एक्टिव केसों की संख्या 24809 हो गई है. राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान टेस्ट की संख्या कम हुई है. राज्य में कुल 92173 सैंपल की जांच हुई है. अब तक सुबह में 672868 मरीज ठीक हो चुके हैं और कोरोना मरीजों का रिकवरी रेशियो 95.76 फीसदी है.
#COVIDー19 Updates Bihar:
— Bihar Health Dept (@BiharHealthDept) May 28, 2021
(शाम 4 बजे तक)
➡️विगत 24 घंटे में कुल 92,173🧪 सैम्पल की जांच हुई है।
➡️अबतक कुल 6,72,868 मरीज ठीक हुए हैं।
➡️वर्तमान में #COVID19 के active मरीजों की संख्या 24,809 है।
➡️बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 95.76 है।#BiharHealthDept pic.twitter.com/w0L4AuOwij
बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 5362 कोरोना के मरीज स्वस्थ में है. पटना और बेगूसराय के अलावा अगर अन्य जिलों की बात करें तो अररिया में 85, गोपालगंज में 98, कटिहार में 60, नालंदा में 98, सुपौल में 76, वैशाली में 68, पूर्णिया में 57, मुजफ्फरपुर में 78, पूर्वी चंपारण में 53, सारण में 55 और किशनगंज में 51 नए मरीज पाए गए हैं. बाकी सभी जिलों में मरीजों की संख्या 50 से कम है.
