Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी Bihar Police : बिहार पुलिस SI भर्ती में इंटरव्यू का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका Patna encounter : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, अपराधी घायल; इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत
10-Aug-2023 07:15 AM
By First Bihar
PATNA : नेपाल में लगातार हो रही बारिश के बाद बिहार के कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। गंगा समेत आठ बड़ी नदियां खतरे के निशान को पार कर गईं। इनका जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गंगा के अलावा कोसी, गंडक, बागमती, घाघरा, कमला बलान, ललबकिया, परमान नदी का जलस्तर विभिन्न स्थानों पर लाल निशान से ऊपर पहुंच गया। इसके बाद बड़े इलाके में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जल संसाधन विभाग ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है।
जल संसाधन विभाग के अनुसार, गंगा नदी कटिहार में खतरे के निशान को पार कर गई है। बागमती सीतामढ़ी में खतरे के निशान से 68 सेंटीमीटर, शिवहर में 80 सेमी और मुजफ्फरपुर में 1.52 मीटर ऊपर है। कोसी खगड़िया में लाल निशान से 46 सेमी, कमला नदी मधुबनी के झंझारपुर में 1.45 मीटर तो जयनगर में 35 सेमी ऊपर पहुंच गई है। ललबकिया पूर्वी चंपारण में 55 सेमी, परमान नदी पूर्णिया में 10 सेमी, घाघरा नदी सारण में 1.90 मीटर ऊपर बह रही है। केन्द्रीय जल आयोग ने इन नदियों के जलस्तर में अभी और बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की है।
वहीं, गंगा नदी के पटना के गांधीघाट पर गुरुवार को खतरे के निशान के पार होने की संभावना है। पटना के निकट गंगा नदी के साथ-साथ सोन और पुनपुन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा नदी का जलस्तर पटना के दीघाघाट, गांधीघाट व हाथीदह में बढ़ रहा है। वहीं, सोन नदी का जलस्तर कोईलवर के अलावा मनेर में लगातार बढ़ रहा है। इसी तरह पुनपुन नदी पटना के श्रीपालपुर में ऊपर बढ़ रही है।
उधर, कोसी और गंडक बराज पर इस साल का रिकार्ड जलस्राव हो रहा है। कोसी के वीरपुर बराज पर बीती रात 2.11 लाख क्यूसेक पानी था। वहीं, गंडक नदी के वाल्मीकिनगर बराज पर बुधवार को 2.93 लाख क्यूसेक पानी पहुंच गया। इन दोनों स्थानों पर बराज के फाटकों को और ऊपर तक खोल दिया गया है। यहां बराज का फाटक पिछले 15 दिन पहले से ही खुला है। पानी घटने-बढ़ने पर उसे ऊपर-नीचे किया जा रहा है