ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा: Whatsapp और QR कोड के जरिए चल रहा था घिनौना खेल, दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थीं लड़कियां बिहार में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा: Whatsapp और QR कोड के जरिए चल रहा था घिनौना खेल, दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थीं लड़कियां Bihar Crime News: बिहार में ‘लुटेरी दुल्हनों’ का कारनामा, शादी के नाम पर दो युवकों को लगाया लाखों का चूना; हैरान कर देगी कहानी Bihar Crime News: बिहार में ‘लुटेरी दुल्हनों’ का कारनामा, शादी के नाम पर दो युवकों को लगाया लाखों का चूना; हैरान कर देगी कहानी यात्रा में फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल? सावधान! आपकी एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए पूरी सेफ्टी गाइड Bihar News: 35 साल पुराने मामले में बिहार के भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर को मिली सजा, 300 रूपये रिश्वत लेते निगरानी ने किया था अरेस्ट Bihar News: 35 साल पुराने मामले में बिहार के भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर को मिली सजा, 300 रूपये रिश्वत लेते निगरानी ने किया था अरेस्ट BSEB Result 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक -इंटर परीक्षा, जानिए कब आएगा 10वीं-12वीं का परिणाम; जानें पूरी डिटेल पूर्व सांसद सूरजभान सिंह और चंदन सिंह समेत 6 पर मोकामा थाने में केस दर्ज, अनंत सिंह के समर्थक ने हत्या की कोशिश का लगाया आरोप Bihar News: बिहार के इस जिले में बनने जा रहा सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब, रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा; विकास का बनेगा मुख्य केंद्र

बिहार में लू का कहर जारी : हाजीपुर सिविल कोर्ट में अचानक तबीयत बिगड़ने से युवक की मौत

बिहार में लू का कहर जारी : हाजीपुर सिविल कोर्ट में अचानक तबीयत बिगड़ने से युवक की मौत

23-Apr-2024 02:44 PM

By First Bihar

HAJIPUR : बिहार में लू का कहर जारी है। एक तो चिलचिलाती धूप, ऊपर से आग उगलती तेज लू से लोगों का अपने घरों से निकलना दूभर हो गया है। लेकिन लोगों को अपने काम के कारण घरों से निकलने की मजबूरी तो होती ही है। मंगलवार को हाजीपुर सिविल कोर्ट में किसी काम के सिलसिले में आए एक को लू के गरम थपेड़ों का शिकार होना पड़ा है। घर से हाजीपुर सिविल कोर्ट जाने के दौरान इस युवक को भीषण गर्मी और लू का कहर झेलना पड़ा।  


जबतक वह हाजीपुर सिविल कोर्ट पहुंचा तबतक उसकी तबीयत काफी बिगड़ गयी और पलक झपकते ही उसकी मौत भी हो गयी। कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों की नजर जब इस युवक पर पड़ी तो आनन-फानन में उसे हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हीटवेव के कारण उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और फिर मौत भी हो गयी। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान में जुटी है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक गिरने के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। लोगों ने कहा कि शायद लू लगने की वजह से उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बता दें कि मौसम विज्ञान विभाग ने 24 से 28 अप्रैल तक बिहार में प्रचंड गर्मी पड़ने और लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। 25 अप्रैल के बाद हालात और बिगड़ने का अनुमान है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि तापमान 47℃ तक पहुंच सकता है। इस दौरान पूरा उत्तर बिहार प्रचंड हीटवेव और लू की चपेट में रहेगा। पछिया हवा तेज गति से चलेगी। इसलिए लोगों को अत्यधिक सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने लोगों से कहा है कि वे बेवजह घरों से बाहर न निकले। 


मौसम विभाग ने 23 अप्रैल को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। आज बिहार के इन जिलों में लू की लहर चलेगी। बांका, शेखपुरा, भागलपुर, मधुबनी, जमुई, सुपौल, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण के अलावा दक्षिण भाग एवं उत्तर-पश्चिम के जिलों में उष्ण लहर चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। बिहार के कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना भी है। अगले तीन घंटे के अंदर आंधी तूफान के साथ बारिश, ओलावृष्टि व वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।