ब्रेकिंग
कॉलेज में चल रहा था अपराध की साजिश का खेल... पुलिस ने मारी दबिश, 7 गिरफ्तार; सोने जैसा पदार्थ, नकदी और दर्जनों मास्टर चाबियां बरामदनेपाल में बाढ़ के बीच चीन सीमा के पास कृत्रिम झील के टूटने की खबर, निचले इलाकों में हाई अलर्टजिस भाई की कलाई पर बांधनी थी राखी... उससे पहले ही दुनिया छोड़ गई बहन, सर्पदंश से मौतबेटे को बचाने की कोशिश में मां ने भी गंवाई जान, करंट की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौतPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरकॉलेज में चल रहा था अपराध की साजिश का खेल... पुलिस ने मारी दबिश, 7 गिरफ्तार; सोने जैसा पदार्थ, नकदी और दर्जनों मास्टर चाबियां बरामदनेपाल में बाढ़ के बीच चीन सीमा के पास कृत्रिम झील के टूटने की खबर, निचले इलाकों में हाई अलर्टजिस भाई की कलाई पर बांधनी थी राखी... उससे पहले ही दुनिया छोड़ गई बहन, सर्पदंश से मौतबेटे को बचाने की कोशिश में मां ने भी गंवाई जान, करंट की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौतPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफर

Bihar News: बिहार के इस जिले में बनने जा रहा सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब, रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा; विकास का बनेगा मुख्य केंद्र

Bihar News: बिहार के गया जिले के डोभी प्रखंड में 1670 एकड़ जमीन पर राज्य का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब विकसित किया जाएगा। इसमें एयरोस्पेस, डिफेंस, रेडीमेड गारमेंट्स, ऑटो पार्ट्स सहित कई उद्योग लगाए जाएंगे, जिससे युवाओं को रोजगार और निवेश बढ़ावा मिलेगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के गया जिले के डोभी प्रखंड में 13 मौजा गम्हरिया, खंराटी समेत की लगभग 1670 एकड़ जमीन पर बिहार का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब विकसित किया जाएगा। इसके बनने से न केवल इंडस्ट्रियल कैपेसिटी मजबूत होगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।


जानकारी के मुताबिक, इस इंडस्ट्रियल हब में एयरोस्पेस और डिफेंस, रेडीमेड गारमेंट्स, घर बनाने के सामान, हैंडिक्राफ्ट, टेक्निकल इंडस्ट्री, ऑटो पार्ट्स समेत कई अन्य उद्योग लगाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगभग 1339 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जबकि जमीन अधिग्रहण पर 462 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।


हाल ही में श्याम स्टील मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड ने इस हब में करोड़ों रुपये निवेश करने का ऐलान किया है। सरकार इस इलाके को स्टेट ऑफ आर्ट इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा निवेशक आकर्षित हों।


डोभी प्रखंड के इंडस्ट्रियल हब बनने से बिजली, पानी, सड़क जैसी आधारभूत सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, डोभी को एनएच से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है, जिससे रोड कनेक्टिविटी बेहतर होगी और पड़ोसी देशों भूटान, नेपाल और बांग्लादेश से भी व्यापारिक और औद्योगिक जुड़ाव संभव होगा। मध्यम और बड़े स्तर की इंडस्ट्रीज की स्थापना से यह इलाका आने वाले समय में बिहार के विकास का मुख्य केंद्र बन सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता