बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
23-Mar-2020 09:08 PM
PATNA : बिहार में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। बिहार सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने 250 कार-बाइक और ऑटो को जब्त कर लिया है। इस बीच राज्य के परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने लोगों से अपील की है कि किसी प्रकार के सार्वजनिक परिवहन का उपयोग ना करें, राज्य सरकार द्वारा लागू लॉक डाउन के प्रावधानों का कड़ाई से करें अनुपालन करें।
पटना समेत राज्य में घोषित लॉकडाउन के पहले दिन सोमवार को लॉक डाउन प्रावधानों के उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। पटना समेत तममा जिलों में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान राज्यभर में कुल 250 ऑटो, कार एवं दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूला गया एवं वाहनों को जब्त किया गया। इस बीच लॉकडाउन के प्रावधानों को लागू कराने के लिए परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सोमवार को सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी और पटना के डीएम और एसएसपी के साथ समीक्षा बैठक की।
संजय कुमार अग्रवाल ने लॉकडाउन के प्रावधानों के अनुपालन के लिए सभी डीएम,एसपी, एसडीओ सभी डीटीओ को निर्देशित किया गया है कि वह अपने अपने क्षेत्र में इसका अनुपालन सुनिश्चित करवाएं। उन्होनें सभी बस स्टैंड पर निगरानी रखने निर्देश दिया है ताकि वहां से अवैध रूप से बसों का परिचालन ना हो। जो बस मालिक प्रावधानों का उल्लंघन करें उनकी बसों को जप्त करने उनके परमिट रद्द करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
परिवहन सचिव ने लोगों से अपील की है कि किसी प्रकार के सार्वजनिक परिवहन का उपयोग ना करें तथा राज्य सरकार द्वारा निर्गत लॉक डाउन के प्रावधानों का अनुपालन करें। सड़क पर अनावश्यक वाहन लेकर निकले तो जुर्माना लगाया जाएगा और वाहन भी जब्त किया जाएगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...