Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल
15-Jul-2020 01:55 PM
PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. इस महामारी की रोकथाम को लेकर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार की ओर से 16 जुलाई से 31 जुलाई तक कंपलीट लॉकडाउन की घोषणा की गई है. लेकिन हर किसी के मन में एक सवाल है कि इस अवधि में ट्रेनों का परिचालन होगा या नहीं. इसी बीच लॉकडाउन की अवधि में ट्रेनों के परिचालन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है.
बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसके प्रसार के रोकथाम के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा दिनांक 16 जुलाई से 31 जुलाई तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है. सरकार के इस फैसले के बाद हर कोई ये जानना चाहता है कि ट्रेनों का परिचालन होगा या नहीं होगा. इस सवाल को लेकर रेलवे ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है.
ट्रेनों के परिचालन को लेकर मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इस दौरान वर्तमान में चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों का परिचालन यथावत् जारी रहेगा. यानी कि जो ट्रेनें पहले से चल रही हैं. उन ट्रेनों को आगे भी जारी रखा जायेगा. इसका मतलब ये है कि अनलॉक में जो ट्रेनें चल रही थीं, उन्हें लॉकडाउन में भी जारी रखा जायेगा. हालांकि बिहार में यात्रियों के लिए रेलवे ने एक बड़ी मांग रखी है.
बिहार सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार लॉकडाउन में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के आवागमन पर रोक रहेगा. अनुमान्य गतिविधियों (Permitted activities) के तहत् कोरोना से बचाव से संबंधित उपायों का अनुपालन करते हुए टैक्सी, आटो रिक्शा का परिचालन जारी रखा गया है. साथ ही निजी वाहन को भी उपयोग में लाया जा सकता है.
इसी क्रम में बिहार सरकार के परिवहन विभाग द्वारा जारी एक पत्र में ट्रेन से बिहार राज्य पहुंचने वाले यात्रियों को स्टेशन से अपने गंतव्य तक जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के आवागमन पर रोक के कारण स्वयं के स्तर पर वाहन की समुचित व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है. 16 जुलाई से 31 जुलाई तक के लॉकडाउन अवधि में ट्रेन से बिहार राज्य आने वाले यात्रियों द्वारा स्टेशन से आगे अपने गंतव्य तक के लिए स्टेशन पहुंचने से पूर्व सवारी की समुचित व्यवस्था अपेक्षित है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो.