ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / कोरोना वायरस के कारण बिहार में लागू होगा एस्मा, गृह विभाग ने भेजा...

कोरोना वायरस के कारण बिहार में लागू होगा एस्मा, गृह विभाग ने भेजा प्रस्ताव

20-Mar-2020 06:43 AM

PATNA : राज्य में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एस्मा लागू किया जा सकता है। कोरोना महामारी के बीच राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से मुस्तैद रहे इसके लिए सरकार एस्मा लागू कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गृह विभाग में एस्मा लागू करने के लिए प्रस्ताव भी सरकार के पास भेज दिया है। 


राज्य सरकार की तरफ से अगर एस्मा लागू किया गया तो स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक एस्मा लागू किए जाने पर सरकार जल्द ही फैसला ले सकती है। कोरोना वायरस को देखते हुए बिहार में स्वास्थ्य सेवा को बहाल के रखना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है लेकिन सरकार को यह डर भी सता रहा है कि कहीं स्वास्थ्य कर्मी किसी मामले को लेकर हड़ताल पर ना चले जाए। अगर ऐसा हुआ तो सरकार की सारी चौकसी धरी की धरी रह जाएगी। इसी डर ने सरकार को ऐसा की तरफ कदम आगे बढ़ाने को मजबूर कर दिया है। 


हालांकि किसी भी स्तर पर आधिकारिक तौर से इस बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। आपको बता दें कि एस्मा कानून 1968 में बनाया गया था। सरकारी सेवकों को हड़ताल पर जाने से रोकने के लिए इस कानून का इस्तेमाल सरकार करती रही है। एस्मा लागू किए जाने के बाद अगर कोई सरकारी कर्मी हड़ताल पर जाता है तो यह एक दंडनीय अपराध माना जाता है।