ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर

बिहार में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 265 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द, 750 सस्पेंड

22-Jan-2021 12:43 PM

PATNA : बिहार में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. कृषि निदेशक ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 750 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया है. इतना ही नहीं 265 विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द भी कर दिए गए हैं. जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई खाद बेचने में गड़बड़ी पाए जाने की वजह से की गई है और साल 2020-21 में अबतक पूरे राज्य में 3005 छापेमारी भी की जा चुकी है. 


कृषि निदेशक आदेश तितरमारे ने बताया कि खाद बिक्री में गंभीर गडबड़ी करने वाले 85 विक्रेताओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई है वहीं 1050 विक्रेताओं से जवाब तलब किया गया है. सीमावर्ती जिलों में उर्वरकों की तस्करी को रोकने तथा कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए इन जिलों के जिला पदाधिकारियों को भी सूचित किया गया है. मुख्यालय स्तर से भी जांच दल गठित कर सभी जिलों में भेजा जा रहा है. विभाग से यह सख्त निर्देश  दिए गए हैं कि हर हाल में उर्वरकों की बिक्री पॉश मशीन से की जाए. इसके लिए किसान को रसीद भी दी जाती है. 


कृषि निदेशक ने बताया कि रबी मौसम में कहीं भी खाद की कमी नहीं है. अक्टूबर से दिसम्बर तक 7.50 लाख टन यूरिया की जरूरत होती है. केन्द्र ने 7.30 लाख टन उपलब्ध करा दिया है. जनवरी में 2.20 लाख टन की जरूरत के विरुद्घ केन्द्र ने 2.20 लाख टन का आवंटन किया है. 21 जनवरी तक 1. 64 लाख टन (75 प्रतिशत) उपलब्ध करा दिया गया है.