मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
25-Jul-2020 08:42 PM
BETTIAH : कोरोना वायरस ने दुनिया भर में लोगों के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर रखी हैं। संक्रमण से बचाव के लिए हर कोई तरह-तरह के उपाय कर रहा है लेकिन बिहार में खेलकूद के अंदर आया संक्रमण अब स्थायी बन चुका है। राज्य के अंदर खेल और खिलाड़ियों की स्थिति क्या है यह बात किसी से छिपी नहीं है लेकिन लॉकडाउन के बीच बिहार की एक नेशनल महिला फुटबॉल की जो तस्वीर सामने आई है वह वाकई सबको हिलाकर रख देगी।
नरकटियागंज की रहने वाली नेशनल फुटबॉलर मोनी लॉकडाउन के बीच रोटी के जुगाड़ में लगी हुई हैं। वह अपने पिता के साथ इन दिनों कपड़े धोने का काम कर रही हैं। नेशनल फुटबॉलर मोनी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह नदी घाट पर कपड़े धो रही है। इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद में प्रैक्टिस को अलविदा नहीं कहा है। सुबह सवेरे वह नियमित तौर पर फुटबॉल की प्रैक्टिस करती हैं। पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज में हरदिया चौक की रहने वाली मोनी नेशनल लेवल चैंपियनशिप खेल चुकी हैं। मोनी साल 2018 में असम के डिब्रूगढ़ में और 2019 में उड़ीसा के कटक में आयोजित नेशनल लेवल चैंपियनशिप में भाग ले चुकी हैं।
मोनी के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उसके परिवार का पुश्तैनी काम कपड़े धोने का है। पिता भी यही काम करते आ रहे हैं लिहाजा लॉकडाउन में पैदा हुई कठिन परिस्थितियों के बीच मोनी अब अपने पिता का हाथ बता रही है। मोनी का जज्बा जबरदस्त है लेकिन बिहार में खिलाड़ियों की दुर्दशा वाली यह तस्वीर एक बार फिर हमें सोचने पर मजबूर कर देती है कि क्या किसी अन्य राज्य में भी खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव होता है?