ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल विजय सिन्हा की चेतावनी के बावजूद बाज नहीं आ रहे राजस्व कर्मी, नीतीश के गृह जिले में 45 हजार घूस लेते निगरानी ने दबोचा Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश

बिहार: अवैध बालू खनन मामले में बड़े अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा, पटना के मशहूर खेतान मार्केट में कपड़े की दुकान

बिहार: अवैध बालू खनन मामले में बड़े अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा, पटना के मशहूर खेतान मार्केट में कपड़े की दुकान

06-Oct-2021 10:31 AM

PATNA : बालू के अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने के बाद निलंबित चल रहे खान एवं भूतत्व विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार के दो ठिकानों पर आर्थिक अपराध ईकाई की टीम ने छापेमारी की है. संजय कुमार से जुड़े करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा किया गया है. पटना के मशहूर खेतान मार्केट में कपड़े की दुकान और आर्या रोड स्थित मेडिकल दुकान में ईओयू की टीम ने रेड मारा है.


गौरतलब हो कि बिहार में बालू के अवैध खनन मामले में कई अफसरों पर गाज गिरी थी. कई अधिकारियों को फील्ड से हटाकर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था. इसी मामले में बिहार के खान एवं भूतत्व विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार और चार खनन विकास पदाधिकारियों पर गाज गिरी थी. सरकार ने खान एवं भूतत्व विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार, खनिज विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार, सुरेंद्र सिन्हा, राजेश कुशवाहा और मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया था.


इस मामले में ईओयू की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज किया था. बुधवार की सुबह इसी केस में सहायक निदेशक संजय कुमार के मेडिकल शॉप और खेतान मार्केट स्थित खुशी लहंगा स्टोर पर छापेमारी की गई है.  इसमें करोड़ों की चल-अचल सम्पत्ति के सबूत मिले हैं. सुत्रों की मानें तो सहायक अभियंता बालू माफियाओं से डायरेक्ट तौर पर जुड़े थे और मोटी रकम वसूली करते थे.