ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Home / news / बिहार में खाद खरीदने के लिए भगदड़ में आधा दर्जन लोग घायल, केंद्र...

बिहार में खाद खरीदने के लिए भगदड़ में आधा दर्जन लोग घायल, केंद्र और राज्य सरकार दोनों का दिया भरोसा बेकार

30-Dec-2021 11:48 AM

ARARIA : केंद्र और राज्य सरकार के हर भरोसे के बावजूद इन बिहार में खाद की किल्लत का कम नहीं हो रही है. खाद को लेकर किसान कितने परेशान हैं इसकी तस्वीरें अलग-अलग जिले से सामने आ रही है. आधी रात को हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बीच किसान खाद के इंतजार में अलग-अलग बिक्री केंद्रों पर खड़े नजर आ रहे हैं. ताजा खबर अररिया जिले से सामने आई है. जहां खाद्य वितरण केंद्र पर भगदड़ होने से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. घायलों में 8 महिलाएं बताई जा रही हैं. 


बताया जा रहा कि स्‍थानीय प्रशासन की ओर से रियायती दर पर खाद वितरित किया जाएगा. इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्‍या में लोग वितरण सेंटर पर पहुंच गए. बड़ी संख्या में लोगों को संभालने के लिए प्रशासन के पास सुविधा नहीं थी. और दूसरी तरफ कुछ देर बाद ही भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 8 महिला घायल हो गईं. जिन्हें तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.


जानकारी के अनुसार बता दें कि सरकारी खाद वितरण सेंटर के बाहर भगदड़ की यह घटना फारबिसगंज के नरपतगंज की है. यहां उचित दरों पर खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे. और धीरे धीरे सैकड़ों की तादाद में लोग जुटने लगे. जिसके बाद स्थानीय प्रशासन के हाथ पैर फूल गए. सही प्रशासनिक व्यवस्था के वजह से कुछ ही देर में भगदड़ मच गई. जिसके बाद खासकर महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं घायल हो गई.