ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह

बिहार में कनिका से भी बड़ा कोरोना कांड, AIIMS से भागे इंफेक्टेड मरीज ने कितनों को किया संक्रमित ?

बिहार में कनिका से भी बड़ा कोरोना कांड, AIIMS से भागे इंफेक्टेड मरीज ने कितनों को किया संक्रमित ?

22-Mar-2020 12:16 PM

PATNA : दो दिन पहले बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद देशभर में हड़कंप मच गया था. लंदन से घूम कर आई कनिका कपूर ने लखनऊ में पार्टियों के दौरान कई लोगों से मुलाकात की थी. इस दौरान वसुंधरा राजे सिंधिया से लेकर दुष्यंत सिंह कनिका के संपर्क में आये. कनिका 3 से 4 दिनों तक के लखनऊ में घूमती फिरती रही और जब उन्हें पॉजिटिव पाया गया तो हड़कंप मच गया. 


कनिका कपूर के बाद बिहार में भी बड़ा कोरोना कांड हुआ है. बिहार में कोरोना के एक और पॉजिटिव मरीज राहुल शर्मा को पटना एम्स में एडमिट कराया गया था. स्कॉटलैंड से वापस आए राहुल शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, लेकिन पटना एम्स से ही राहुल निकल भागा था. स्वास्थ एजेंसी से लेकर सरकार की लापरवाही तक का नतीजा रहा कि राहुल पॉजिटिव होने के बावजूद कई दिनों तक खुला घूमता रहा. 


आखिरकार राहुल शर्मा को फुलवारीशरीफ के गोनपुरा से प्रशासन ने धर दबोचा लेकिन गिरफ्त में आने से पहले राहुल शर्मा लगातार कई लोगों के संपर्क में रहा. पटना से सटे फुलवारीशरीफ के गोनपुरा में राहुल किन लोगों के संपर्क में रहा अब यह बड़ा सवाल है. इस दौरान राहुल जिस किसी के संपर्क में आया उसके इनफेक्टेड होने का खतरा बढ़ गया है. राहुल ने अपने साथ-साथ कई लोगों की जान खतरे में डाल दी है, हालांकि इसके लिए सख्त सरकारी लापरवाही भी कम जिम्मेदार नहीं है. देखा जाए तो कनिका कपूर से बड़ा कांड बिहार में राहुल शर्मा ने कर दिया है. फिलहाल राहुल शर्मा को एनएमसीएच में एडमिट किया गया है और उस पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.