ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान

अच्छी खबर: बिहार में कल से 18 साल से ऊपर वालों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, सरकार ने किया एलान

अच्छी खबर: बिहार में कल से 18 साल से ऊपर वालों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, सरकार ने किया एलान

08-May-2021 05:23 PM

PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ती कोरोना महामारी के बीच एक राहत की खबर सामने आई है. बिहार सरकार ने एलान किया है कि कल यानी कि 9 मई से बिहार में 18 से ऊपर के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी. स्वास्थ्य विभाग ने 3.5 लाख डोज प्राप्त किया है. सरकार ने युवाओं के वैक्सीनेशन की पूरी तैयारी कर ली है. 


शनिवार को बिहार सरकार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि कल यानी कि 9 मई से 18 से 44 साल के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू हो जायेगा. इस अभियान के लिए सरकार को पर्याप्त मात्रा में डोज मिल गए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार सरकार को कोरोना वैक्‍सीन की करीब 3.5 लाख डोज मिल गई है.


हेल्थ डिपार्टमेंट ने ट्वीट कर लिखा कि "18-44 साल की उम्र वाले लोगों के लिए टीकाकरण 9 मई, 2021 से शुरू होगी. टीका लगवाने के लिए पूर्व पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग होनी चाहिए. बिहार सरकार ने 18-44 साल की उम्र वाले लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन की 3.5 लाख खुराक प्राप्त की है."


गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया था कि 1 मई से पूरे देश में 18 साल से 44 साल के लोगों का टीकाकरण किया जायेगा. लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण मई के पहले सप्ताह में बिहार के लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हो पाया. हालांकि अब 3.5 लाख डोज सरकार को मिल गई है. ऐसे में राज्य सरकार ने कल से ही युवाओं का वैक्सीनेशन कराने का एलान कर दिया है.


आपको याद दिला दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र वालों को मुफ्त में वैक्सीन देने की घोषणा की है. लेकिन जैसा की हमने आपको बताया, वैक्सीन की अनुपलब्धता की वजह से सूबे में 1 मई से ये प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी.