GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी
12-Aug-2024 07:13 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: बिहार में महानंदा नदी पूरे उफान पर आ गई है और कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पूर्णिया के बायसी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत गांघर पंचायत के वार्ड संख्या 1 मालोपाडा़ तेलंगा गांव में महानंदा नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तेजी से हो रहे कटाव के कारण चार घर नदी में विलीन हो गए है जबकि दर्जनों घर कटाव की जद में आ गए हैं।
कटाव में अपना घर और जमीन गवां चुके ग्रामीणों ने बताया कि सैकड़ों एकड़ जमीन नदी में कटकर विलीन हो गया है। अपना जमीन नहीं रहने के कारण बेबस होकर बार-बार नदी किनारे में घर बसाना पड़ता है। इस स्थिति में हम लोगों को अब जीने का कोई आस नहीं है। जिंदगी से तंग आ चुके हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि मालोपाड़ा तेलंगा गांव में लगभग पांच हजार की आबादी है। ये सभी महानंदा नदी से घिरे हुए हैं। जिसमे गांव सहित मंदिर, मस्जिद, विद्यालय है। जिस तरह से महानंदा नदी में भीषण कटाव हो रहा है। आगे चलकर धार्मिक स्थल और बच्चों के पढ़ाई का स्कूल सहित गांव विलीन हो जाएगा।
उपमुखिया ने बताया कि लोगों को कोई आमदनी नही है। घर सहित जमीन नदी में कटकर विलीन हो गया है। ग्रामीणों ने सरकार के अधिकारी से कटाव निरोधक कार्य करवाने कि मांग की है। सीओ गणेश पासवान ने बताया कि मौके पर जाकर निरीक्षण कर आपदा विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी।