Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
14-Jun-2021 02:30 PM
DESK: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच दोनों नेताओं की यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। दिल्ली स्थित मीसा भारती के सरकारी आवास पर संभवत: अखिलेश यादव ने लालू यादव से मुलाकात की है। लालू यादव से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा कि "दिल्ली में माननीय लालू प्रसाद यादव जी से मिलकर उनके स्वास्थ्य-लाभ की सकारात्मक प्रगति जानी। हम सब की तरफ़ से उनको स्वस्थ और सक्रिय जीवन की शुभकामनाएँ!
दिल्ली में माननीय लालू प्रसाद यादव जी से मिलकर उनके स्वास्थ्य-लाभ की सकारात्मक प्रगति जानी। हम सब की तरफ़ से उनको स्वस्थ और सक्रिय जीवन की शुभकामनाएँ! pic.twitter.com/15E4bbgwQ3
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 14, 2021
गौरतलब है कि चारा घोटाला मामले में जमानत मिलने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिलहाल दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर हैं। लालू से मिलने कई नेता दिल्ली जा रहे हैं। बीते 11 जून को लालू यादव ने दिल्ली में ही अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। लालू के साथ अखिलेश की यह मुलाकात शिष्टाचार वार्ता के साथ-साथ यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी अहम मानी जा रही है।
लालू प्रसाद यादव का मुलायम सिंह यादव के परिवार से व्यक्तिगत संबंध है और दोनों एक दूसरे के रिश्तेदार भी हैं। लालू-अखिलेश की इस मुलाक़ात को लेकर सियासी गलियारे में कई सवाल उठ रहे हैं। कयास लगाए जा रहे है कि ये मुलाक़ात उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हो सकती है। हालांकि लालू यादव की सेहत ठीक नहीं है और जब से वो जेल से बाहर आए हैं तब से लॉकडाउन लगा हुआ था। लेकिन अब जब थोड़ी राहत मिली है तो उनके रिश्तेदार उनसे मिलने आ रहे हैं।