हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
31-Dec-2019 07:25 AM
PATNA : बिहार जानलेवा शीतलहर की चपेट में है। ठंड की वजह से सोमवार को बिहार में लगभग 2 दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। आंकड़ों के मुताबिक तकरीबन 26 लोगों की जान ठंड की वजह से चली गई है जिसमें सबसे ज्यादा सीतामढ़ी जिले में 5 लोगों की मौत हुई है। मुजफ्फरपुर और सासाराम में 3-3 पटना सारण और समस्तीपुर में 2-2 लोगों की मौत हुई है जबकि कैमूर, गोपालगंज, बिहारशरीफ, दरभंगा, गया, बेगूसराय, जमुई, बांका, खगड़िया में भी एक-एक व्यक्ति की मौत ठंड की वजह से होने की सूचना है। हालांकि ठंड से हुई मौतों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है।
बिहार में ठंड का कहर अगले 2 दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पूरे बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में अभी पारा और नीचे गिरेगा। राजधानी पटना में आज सुबह से घना कोहरा देखने को मिला है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शीत लहर ने बिहार को अपनी चपेट में ले रखा है जो जनवरी के पहले हफ्ते तक जारी रहेगा।
बिहार में पड़ रही ठंड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार को गया का पारा जम्मू के बराबर रहा। दोनों जगह का न्यूनतम तापमान सोमवार को 2.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान सोमवार को 7.4 डिग्री रहा जबकि अधिकतम तापमान 15.8 होने की वजह से राजधानी में लोगों ने डे कोल्ड कंडीशन को महसूस किया। भागलपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री जबकि पूर्णिया में 6.8 डिग्री दर्ज किया गया।