ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

बिहार में जमीन के लिए खूनी खेल: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका, गोली मारकर युवक की ले ली जान

26-Sep-2023 02:58 PM

By First Bihar

SUPAUL: सुपौल में महज 9 धुर जमीन को लेकर खूनी खेल खेला गया है। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की गई जिसमें गोल लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारने वाला आरोपी शख्स भी घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। घटना सदर थाना क्षेत्र के परसा वार्ड नंबर एक की है।


मृतक की पहचान परसा वार्ड नंबर एक निवासी सुखदेव साह के 25 वर्षीय बेटे मुकेश कुमार साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता सुखदेव साह और सीताराम साह के बीच महज 9 धुर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला पुलिस के संज्ञान में था। मृतक के पिता सुखदेव साह ने सड़क के किनारे कुछ ईंटे जमा करके रखी थी, जिसे मंगलवार को हटाया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी सीताराम साह अपने बेटों और समर्थकों के साथ वहां पहुंचा और मारपीट करने लगा।


फिर क्या था दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी अपने घर गया और मुकेश के मुंह में गोली मार दी, गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं गोली मारने वाले आरोपी भी घायल हो गया जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से डॉक्टरों ने उसे सिलिगुड़ी रेफर कर दिया है।