पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
15-Jun-2023 07:14 AM
By First Bihar
PATNA : भीषण चक्रवात तूफान बिपरजॉय तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके 15 जून को गुजरात के तटीय इलाकों में टकराने की संभावना है। इस समय इसकी रफ्तार 135 किमी प्रति घंटे तक की हो सकती है। इसके कारण इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति का सामना करने के लिए एनडीआरएफ की टीम को अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया गया है।
मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। बिहार के कुछ जिलों में 15 से लेकर 17 जून तक झमाझम बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा झारखंड और बंगाल में भी भारी बारिश के आसार हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी 17 जून को मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
वहीं, बिहार को लेकर मौसम विभाग के तरफ से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि, गुरूवार को राज्य के 19 जिलों में आंधी और बारिश होने की संभावना है। वहीं 9 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। विभाग के तरफ से मधेपुरा, मुंगेर, सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारण में आंधी के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 17 जून तक पूरे राज्य में मानसून की दस्तक होने की संभावना जताई है।
आपको बताते चलें कि, मौसम विभाग के तरफ से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ 17 जून तक पूरे राज्य में मानसून की दस्तक होने की संभावना है। इससे पहले आज यानी 15 जून को किशनगंज, मधेपुरा, खगड़िया, शेखपुरा होते हुए पटना, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी मानसून पहुंचेगा। इसके बाद 16 और 17 जून तक गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, शिवहर सहित अन्य हिस्से में इसका प्रभाव दिखेगा।