ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहार में जल्द शुरू होगी झमाझम बारिश, IMD ने कहा - सतर्क रहने...

बिहार में जल्द शुरू होगी झमाझम बारिश, IMD ने कहा - सतर्क रहने की जरूरत

22-Jun-2024 07:36 AM

By First Bihar

PATNA : कल यानी गुरुवार को बिहार में मॉनसून ने दस्तक दे दी। मौसम विभाग ने कहा कि मालदा, भागलपुर और रक्सौल से होकर इसकी एंट्री हुई है। इसके साथ ही अब धीरे-धीरे प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी इसका प्रभाव दिखने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश हुई है।

मौसम विज्ञान केन्द्र ने बताया कि, दक्षिण पश्चिम मॉनसून का आगमन 20 जून 2024 को राज्य में हो गया है। मॉनसून का प्रभाव राज्य के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में देखा जा सकता है।मॉनसून की उत्तरी सीमा मालदा भागलपुर और रक्सौल से होकर गुजर रही है।

वहीं, भागलपुर, खगड़िया, समस्तीपुर, कटिहार, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधुबनी, सहरसा, दरभंगा, मधेपुरा, पूर्णिया जमुई, बांका, भागलपुर में जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक वज्रपात के साथ बारिश होगी ऐसी स्थिति में सावधान रहने की जरूरत है।


मौसम विभाग ने कहा कि बिजली चमकने या गरगराहट की आवाज सुनाई देने पर लोगों को पक्के घर में शरण लेना चाहिए। पेड़ों के नीचे और विशेष रूप से अलग-थलग पेड़ों के नीचे आश्रय न लें। कंप्यूटर, लैपटॉप, गेम सिस्टम, वॉशर, ड्रायर, स्टोव, रेफ्रिजरेटर, टेलीविजन, एयर कंडीशनर या बिजली के आउटलेट से जुड़ी किसी भी वस्तु जैसे बिजली / इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को मुख्य बिजली आपूर्ति से अनप्लग करें।