ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां

Home / news / बिहार में इस ब्रांड ने लॉन्च किये कई प्रोडक्ट्स, 5 रुपये की आइसक्रीम...

बिहार में इस ब्रांड ने लॉन्च किये कई प्रोडक्ट्स, 5 रुपये की आइसक्रीम बनी लोगों की पसंद

28-Aug-2020 10:11 AM

PATNA : प्रधानमंत्री मोदी के वोकल फॉर लोकल मुहीम शुरू करने के बाद सभी राज्य प्रमुखता से अपनी लोकल इंडस्ट्रीज को बढ़ावा दे रहे हैं. बिहार में इन्हीं इंडस्ट्रीज में से एक नाम है सुधा का. आपको बता दें कि सुधा के कई नए प्रोडक्ट्स को सीएम नीतीश कुमार ने खुद लॉन्च किया है. 


नए प्रोडक्ट्स में इलायची फ्लेवर्ड का टेट्रा पैक 200 मिलीलीटर दूध और आइसक्रीम शामिल है. दूध की कीमत जहां 20 रुपये है, वहीं आइसक्रीम पांच रुपये में मिलेगी. मुख्यमंत्री नीतीश द्वारा गुरुवार को समस्तीपुर में नए डेयरी प्लांट के उद्घाटन किए जाने से बिहार में कम्फेड के अंतर्गत डेयरी प्रसंस्करण की क्षमता 28.55 लाख लीटर से बढ़कर 33.55 लाख लीटर प्रतिदिन हो गई है.


नीतीश कुमार ने इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी जैसे भोजपुर, रोहतास, बेगूसराय, खगड़िया, गया, सीतामढ़ी ,मुजफ्फरपुर, जमुई ,बांका आदि के डेयरी संयंत्रों के सुदृढ़ीकरण कार्य का भी उद्घाटन किया. 


लांच हुए नए प्रोडक्ट्स की लिस्ट :-

- टेट्रापैक लस्सी, 200 मिलीलीटर: 15 रुपये

- टेट्रापेक छाछ, 200  मिलीलीटर : 12 रुपये

- पेट बोतल बटर टॉफी फ्लेवर मिल्क 200  मिलीलीटर: 25 रुपये

- पेट बोतल हल्दी दूध, 200 मिलीलीटर: 25 रुपये

- सुधा टीकॉटॉक आरेंज, स्ट्राबरी एवं चॉकलेट फ्लेवर आइस्क्रीम 15 मिलीलीटर: पांच रुपये

- सुधा ऑल इन वन आइस्क्रीम 100 मिलीलीटर एवं 750 मिलीलीटर :  क्रमश: 35 और 150 रुपये 

- सुधा बेल्जिय चॉकलेट आइस्क्रीम 100 मिलीलीटर एवं 750 मिलीलीटर:  क्रमश: 35 और 150 रुपये