ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / बिहार के इन सीटों पर परिवार के बीच टक्कर, देवरानी-जेठानी से लेकर भैंसुर-भवह...

बिहार के इन सीटों पर परिवार के बीच टक्कर, देवरानी-जेठानी से लेकर भैंसुर-भवह का होग मुकाबला

07-Oct-2020 10:35 AM

DESK : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. किस पार्टी के कौन से कैंडिडेट मैदान में होंगे ये भी लगभग फाइनल हो गया है. इसके बाद अब कई जगहों से मतभेद और पार्टी छोड़ने का काम शुरू हो गया है. टिकट कटने से नाराज कई नेताओं ने पार्टी बदल ली है. कई ने तो पार्टी के खिलाफ ही बिगुल फूंक दिया है. जिसके बाद कई सीटों पर लड़ाई रोचक हो गया है.

भोजपुर के दो सीटों पर लड़ाई काफी रोचक है. यहां ते संदेश और शाहपुर सीट पर भी लड़ाई रोचक होने वाली है. इन दोनों सीटों पर परिवार के बीच ही कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. 

भोजपुर के संदेश सीट पर भैंसुर और भवह के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. दरसल संदेश सीट इस बार महागठबंधन में राजद के पास है. राजद ने इस बार इस सीट से अरुण यादव की पत्नी किरण देवी को मैदान में उतारा है. दरसल अरुण यादव एक साल से रेप केस में फरार चल रहे हैं, जिस कारण पार्टी ने उनकी पत्नी को टिकट दिया है. तो वही एनडीए के तरफ से यह सीट जेडीयू के खाते में गई है और जेडीयू ने इस सीट से अरुण यादव के ही भाई विजेंद्र यादव को टिकट दिया है. जिसके बाद इस सीट पर दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा


वहीं शाहपुर सीट पर बीजेपी ने  विशेश्वर ओझा के छोटे भाई भुअर ओझा की पत्नी मुन्नी देवी को टिकट दिया है. लेकिन बीजेपी से टिकट न मिलने से विशेश्वर ओझा की पत्नी नाराज हो गईं हैं और पार्टी के खिलाफ आवाज उठाया है. शोभा देवी ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. ऐसे में इस सीट पर देवरानी-जेठानी के आने पर  लड़ाई रोचक हो गई है.