बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
25-Jun-2024 05:07 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: बिहार में मिड डे मील की बदहाली किसी से छुपी नहीं है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए दिन मघ्यान भोजन में गड़बड़ी की शिकायतें आती रही हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां मिड डे मील में मिले सड़े हुए अंडे और कीड़ा युक्त भोजन खाने से जब बच्चों ने मना किया तो स्कूल के हेडमास्टर आपे से बाहर हो गए और बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। हेडमास्टर ने एक के बाद एक 13 बच्चों को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया।
दरअसल, पूरा मामला सीतामढ़ी जिले के चोरौत थाना क्षेत्र के परिगामा पंचायत में स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, का है, जहा परिगामा के प्रधानाचार्य ब्रजेश कापर ने विद्यालय में पढ़ रहे लगभग तेरह बच्चों को मार-पीट कर घायल कर दिया। घायल बच्चों ने कहा कि हम लोग पूर्व की भांति विद्यालय में पढ़ने गए थे। हमलोगों को सड़ा हुआ एवं कूड़ा युक्त खाना खिलाया जाता है। बीते दिन हम लोगों को प्रधानाध्यापक बृजेश कापर के द्वारा सड़ा हुआ फल का वितरण किया गया, जिसे हम लोगों ने लेने से मना कर दिया।
बच्चों का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर हेडमास्टर ब्रजेश कापर ने अलग-अलग प्रश्न पूछ कर बेरहमी से हम बच्चों की पिटाई कर दी। पिटाई की जानकारी पाकर बच्चों के अभिभावकों ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर स्कूल पंहुची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चोरौत में भर्ती कराया। डॉक्टर विकास कुमार ने बताया कि सभी जख्मी बच्चों का इलाज किया गया है। बच्चों के हाथ बांह और आंखों में चोटें आई हैं। सभी बच्चों का प्राथमिक इलाज किया गया है।
पूरे मामले पर बीईओ सुधीर राय ने कहा कि घटना की जानकारी हमें नहीं है। अगर शिक्षक ने पीटाई की है तो वह निंदनीय है। जांच करते हुए दोषी शिक्षक पर कार्रवाई करेंगे। घायल बच्चों में परिगामा गांव निवासी वर्ग 8 के छात्र अमित कुमार, लव कुमार, अजीत कुमार, विक्की कुमार, सचिन कुमार, मणि कुमारी, शिवम कुमार, अमित कुमार, अजय कुमार, वर्ग 7 के छात्र लभ कुमार, लक्ष्मी कुमारी, सपना कुमारी, खुशी कुमारी वही वर्ग 6 के छात्र ऋषि कुमार हैं। परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।