ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा... थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात

Home / news / बिहार में हर खेत तक पानी पहुंचाने का टारगेट, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को...

बिहार में हर खेत तक पानी पहुंचाने का टारगेट, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सौंपा टास्क

28-Jun-2020 06:47 PM

PATNA : मानसून के दौरान अधिक से अधिक जल संचयन और उसके उपयोग के लिए सरकार योजना बना रही है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर हर प्लाट का सर्वे कराया जा रहा है, ताकि सिंचाई की व्यवस्था की जा सके. जान संसाधन विभाग के मंत्री और अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाना बिहार सरकार का लक्ष्य है.


उत्कृष्ट सिंचाई उन्नत फसल अभियान के तहत बागमती बाढ़ प्रबंधन योजना के फेज-3 बी एवं 5 का प्रस्तुतीकरण दिया गया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि नदियों को आपस में जोड़ने की संभावनाओं को तलाशिये. सीएम ने कहा कि मानसून सत्र में सतही जल का उपयोग ज्यादा से ज्यादा हो सके इसके लिए योजना बनाई जाये.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि टीम बनाकर सभी प्लॉट का सर्वे किया जाये. रेन वाटर हार्वेस्टिंग का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर भू-ल स्तर बढ़ाने के लिए कार्य करें. अधिकारियों ने बताया कि खेतों की सिंचाई के लिए किसानों को एग्रीकल्चर फीडर के माध्यम से बिजली कनेक्शन उलब्ध कराया जा रहा है. डीजल से जहां किसानों को 100 रुपये का खर्च आ रहा था, वहीं अब उन्हें सिर्फ 5 रुपये ही खर्च पड़ता है.


अधिकारियों ने इस बैठक में बताया कि सिंचाई के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले स्टेट ट्यूबवेल पंचायतों को ट्रांसफर किया जा चुके हैं. इससे किसानों को खेत में सिंचाई करने के लिए सुविधा मिलेगी.