BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
06-Jul-2020 09:50 PM
PATNA : बिहार में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और विधायक अल्पेश ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना में इन दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है.
मुजफ्फरपुर कोर्ट में दायर परिवाद के आधार पर कांटी थाना में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और एमएलए सदस्य अल्पेश ठाकुर के विरुद्ध धारा 153, 295 और 504 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. साथ ही मामले में कांड संख्या 332 / 2020 दर्ज कर दारोगा जीएन पाठक को केस का आइओ बनाया गया है.
बताया जा रहा है कि जिले में अहियापुर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा के रहने वाले तमन्ना हाशमी ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और विधायक अल्पेश ठाकुर को आरोपी बनाते हुए अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पश्चिमी गौरव कमल की अदालत में 11 अक्तूबर, 2018 को ही परिवाद दर्ज कराया था. तमन्ना हाशमी ने आरोप लगाया था कि नौ अक्तूबर, 2018 को वह कांटी के दामोदरपुर में समाचार चैनल देख रहे थे.
टीवी चैनल पर गुजरात के दामोदरपुर का कार्यक्रम दिखाया जा रहा था. उस कार्यक्रम में बिहार के लोगों के साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा था. वहीं, बिहार के लोगों को जबरन गुजरात से भगाया जा रहा था. आरोपियों के इस बर्ताव से बिहार और बिहार के लोगों का अपमान हुआ है. इस तरह का समाचार देखने के बाद मुझे सदमा पहुंचा है.
मालूम हो कि अक्तूबर 2018 में गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद गैर-गुजरातियों पर कथित तौर पर हमला और मारपीट कर भगाया जा रहा था. घटना के बाद गुजरात में रहनेवाले बिहार और यूपी के लोगों ने पलायन शुरू कर दिया. हालांकि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुजरात के मुख्यमंत्री से बात की थी. साथ ही कहा था कि जो कोई भी मामले में दोषी हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए. लेकिन, किसी अन्य लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए.