ब्रेकिंग न्यूज़

मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- अगली बार गोली सीधे छाती पर चलेगी मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- अगली बार गोली सीधे छाती पर चलेगी Bihar Crime News: दूसरी महिला से पति के अवैध संबंध का विरोध पड़ा महंगा, पत्नी को जान देकर चुकानी पड़ी कीमत Bihar Crime News: दूसरी महिला से पति के अवैध संबंध का विरोध पड़ा महंगा, पत्नी को जान देकर चुकानी पड़ी कीमत बिहार में पांच लड़कियों ने एकसाथ क्यों खा लिया जहर? चार की मौत से हड़कंप, एक की हालत नाजुक बिहार में पांच लड़कियों ने एकसाथ क्यों खा लिया जहर? चार की मौत से हड़कंप, एक की हालत नाजुक Patna Crime News: पटना में ट्रक से 20 लाख की शराब जब्त, पंजाब से दरभंगा भेजी जा रही थी बड़ी खेप Patna Crime News: पटना में ट्रक से 20 लाख की शराब जब्त, पंजाब से दरभंगा भेजी जा रही थी बड़ी खेप Bihar Crime News: बिहार में तालाब से युवती का कंकाल मिलने से सनसनी, मछली मारने के दौरान लोगों की पड़ी नजर Bihar Crime News: बिहार में तालाब से युवती का कंकाल मिलने से सनसनी, मछली मारने के दौरान लोगों की पड़ी नजर

बिहार में गीदड़ का आतंक! कई लोगों को काट कर किया जख्मी, दो की हालत नाजुक

बिहार में गीदड़ का आतंक! कई लोगों को काट कर किया जख्मी, दो की हालत नाजुक

26-Oct-2023 06:38 PM

By First Bihar

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां आदमखोर गीदड़ के आतंक से लोगो में दहशत का माहौल हो गया है। आदमखोर गीदड़ एक दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। गीदड़ के हमले में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पाताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।


दरअसल, परिहार थाना क्षेत्र के मसहा और अधगांई गांव के सरेह में आदमखोर गीदड़ ने आतंक मचा रखा है। मंगलवार की शाम गांव के लोग अलग-अलग कार्य से सरेह में गए थे। इसी दौरान गीदड़ ने हमला बोल दिया। जबतक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तबतक गीदड़ ने कई लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया था।


गीदड़ के काटने से जख्मी हुए सभी लोगों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां से डॉक्टरों ने दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है और अन्य लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही इलाज किया जा रहा है। गीदड़ के हमले के कारण गांव में दहशत का माहौल है।