ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बिहार में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पटना का पारा 44 के पार

बिहार में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पटना का पारा 44 के पार

09-Jun-2023 06:47 PM

By First Bihar

PATNA: गर्मी ने बिहार में सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जून महीने के दूसरे हफ्ते में आज बिहार में भीषण हीटवेव देखने को मिला है। बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में पारा 44 डिग्री के पार चला गया है। राजधानी पटना में आज का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि वैशाली में आज पारा 44.8 डिग्री रहा है।


बिहार के 38 जिले इस वक्त भीषण हीटवेव की चपेट में है। कई जिलों में सीबीआर हीटवेव भी दर्ज किया जा रहा है और मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले 3 दिनों तक के इसमें कोई बहुत ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं है।


राज्य के सभी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बेगूसराय का अधिकतम तापमान 40.2, गया 43.3, सीतामढ़ी 42.1, डेहरी 42.2, मोतिहारी में 42.8, खगड़िया 42.5, बांका 42.8, भागलपुर में तापमान 42.5, शेखपुरा में 44.1, नवादा 42.7, सबौर 41.4, बाल्मीकिनगर 44.0, जमुई में 42.8, नालंदा 43.8, पूसा 42.0, जीरादेई 43.4, भोजपुर 44.6, औरंगाबाद 43.2, दरभंगा 41.6, मुजफ्फरपुर में 40.2 और छपरा का तापनाम सामान्य से 5.2 बढ़कर 43.1 तक पहुंच गया है।


मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से गर्मी और हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अगले 10 जून तक पटना, प.चंपारण, पू.चंपारण, भोजपुर, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, नालंदा और बांका जिले के एक दो स्थानों पर भीषण लू की संभावना है जबकि भागलपुर, सुपौल, कटिहार, नवादा, सीवान, औरंगाबाद और जमुई जिलों के एक दो स्थानों पर लू की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 13 जून तक राज्य के कई जिलों में लू की संभावना जताई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।