चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप
12-Feb-2024 11:01 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में 15 दिन पहले गठित एनडीए सरकार के विश्वासमत की आज अग्निपरीक्षा है। नीतीश सरकार को बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करना होगा। जिसके समर्थन और खिलाफ में विधायक मतदान करेंगे। सीएम नीतीश कुमार समेत सभी दलों के साथ नेता पहुंच गए हैं। सीएम नीतीश ने विधानसभा पहुंच कर पार्टी विधायकों का अभिनंदन स्वीकार किया। इस बीच राजधानी पटना के आर ब्लॉक चौक के पास राजद कार्यकर्ता और नेता की पुलिस के भीषण झड़प हुई है।
दरअसल, बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले की रात बड़ी खबर सामने आई कि पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के घर पुलिस पहुंची है। फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले तेजस्वी यादव के आवास पर पुलिस पहुंचने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। चर्चाएं इस बात थी कि, आखिर इस जरूरी रात में नीतीश की पुलिस तेजस्वी के आवास पर क्यों पहुंची। बाद में यह वजह सामने आई गई और अब आज इसी बात को लेकर राजद के नेता और कार्यकर्ता आर ब्लॉक चौराहे पर पहुंच कर जमकर हंगामा शुरू कर दिया उसके बाद इन इलाकों में धारा - 144 लागू होने की वजह से पुलिस के साथ झड़प की भी खबरें निकल कर समाने आई है।
मालूम हो कि, सोमवार से बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। इस दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा व विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए 70 मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी के अलावा पुलिस बल के 800 जवान प्रतिनियुक्त रहेंगे। बगैर प्रवेश पास के विधानमंडल परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। पटना के एसपी और डीएम ने कहा कि सत्र के दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जायेगी. आठ क्यूआरटी भी क्रियाशील रहेगी। सभी प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों को सत्र अवधि तक प्रतिदिन विधान मंडल की कार्यवाही शुरू होने के एक घंटा पहले प्रतिनियुक्ति स्थान पर तैनात रहेंगे।
यहां लागू रहेगा धारा 144..
उधर, सत्र के दौरान सचिवालय, आर ब्लॉक व मैंगल्स रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में धारा 144 लागू रहेगी।बिहार विधान मंडल के आसपास के क्षेत्रों में धरना, जुलूस व प्रदर्शन पर रोक रहेगी। हड़ताली मोड़ से विश्वेशरैया भवन भाया नेहरु पथ, कोतवाली टी व्पाइंट, आर ब्लॉक गोलंबर से रेलवे लाइन तक, चितकोहरा गोलंबर होते हुए वेटनरी कॉलेज तक, कोतवाली टी प्वाइंट, बुद्धमार्ग होते हुए पटना जीपीओ गोलंबर तक धारा 144 लागू होंगे।