RRB Technician Exam City जारी: आ गई टेक्नीशियन भर्ती की डेट? कब, कैसे डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड, लेटेस्ट अपडेट Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं
19-Jun-2021 08:51 AM
PATNA : जून महीने में मानसून की शुरुआत के साथ बिहार के कई जिलों में भी बाढ़ का संकट देखने को मिल रहा है. नेपाल के तराई वाले इलाके समेत उत्तर बिहार में हो रही लगातार बारिश की वजह से कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. नदियों के उफान की वजह से कई जिलों में बाढ़ का पानी ग्रामीण इलाकों में प्रवेश कर चुका है.
चंपारण, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. उसी बूढ़ी गंडक पुनपुन घाघरा के साथ-साथ कुछ जगहों पर अधवारा का जलस्तर भी बढ़ रहा है. गंडक नदी डुमरिया घाट में खतरे के निशान से 128 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी और अगले 24 घंटे में इसके जलस्तर में और वृद्धि की संभावना है. कोसी नदी नेपाल के अलावा वीरपुर के ऊपरी हिस्से और सहरसा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी. जबकि कई जगहों पर बूढ़ी गंडक और बाघ नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है.
गंगा नदी के जल स्तर में भी लगातार इजाफा हो रहा है. बिहार में बक्सर से लेकर कहलगांव तक गंगा का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है. पिछले 24 घंटे में बक्सर में गंगा के जलस्तर में 98 सेंटीमीटर की बढ़त दर्ज की गई है. जबकि पटना के दीघा में 63 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है. वाल्मीकि नगर बराज पर गंडक का जलस्तर कम होना राहत की खबर है. लेकिन मौसम विभाग में अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के कई जिलों में अगले 48 घंटे में बारिश होगी.
हालांकि राहत की खबर यह है कि 2 दिन बाद पटना समेत कई जिलों जैसे नालंदा, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद में मानसून का सिस्टम कमजोर पड़ेगा. यहां तेज हवाएं चलेंगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की रफ्तार पहले से कम होगी.