Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर
23-Sep-2023 06:58 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो चुका है। अगले दो दिनों तक पूरे बिहार में भारी बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना समेत प्रदेश के सभी जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश होगी। पूर्वा हवा के बंद होने के कारण प्रदेश में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। इस कारण अगले दो दिनों तक बारिश की प्रबल संभावना है।
दरअसल, दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे तरीके से एक्टिव हो गया है। बारिश के दौरान तेज हवा भी चलने की उम्मीद है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों तक कभी तेज तो, कभी रुक-रुककर बारिश हो सकती है। इस दौरान मेघ गर्जन की भी संभावना है। यही वजह है कि राजधानी पटना में शुक्रवार पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही है। इसके बाद आज यानी शनिवार को सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक पटना, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी जिले में भी भारी बारिश हो सकती है। वहीं मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। इसके अलावे प्रदेश में कहीं-कहीं ठनका भी गिरने की आशंका बनी रहेगी।
उधर, पटना मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से आग्रह किया है कि बारिश के दौरान लोग सावधान रहें। अगर खुले में हैं तो पक्के मकान या सुरक्षित जगह चले जाएं। बारिश और तेज हवा के दौरान बड़े और ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभे से दूर रहें।