ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / 31 जुलाई के बाद कैसे खुलेगा लॉकडाउन? त्योहार से भीड़भाड़ और नए कोरोना...

31 जुलाई के बाद कैसे खुलेगा लॉकडाउन? त्योहार से भीड़भाड़ और नए कोरोना केस हैं बड़ी चुनौती

28-Jul-2020 08:11 AM

PATNA : बिहार में कोरोना के फुल स्पीड को देखते हुए 31 जुलाई तक लॉकडाउन लागू किया गया है। राज्य सरकार में संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए भले ही लॉकडाउन लागू कर रखा हो लेकिन हर दिन कोरोना संक्रमण बिहार में एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। ऐसे में अब बड़ा सवाल यह है कि क्या 31 जुलाई के बाद लॉकडाउन खत्म हो जाएगा? सरकार के लिए लॉकडाउन खत्म करने का फैसला लेना आसान नहीं होगा। त्योहार के कारण भीड़भाड़ और कोरोना के बेतहाशा मामले एक ऐसी चुनौती है जिसके बीच लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला एक बार फिर से लिया जा सकता है। 


बकरीद और रक्षाबंधन जैसे त्योहार 31 जुलाई के बाद आने वाले हैं। ऐसे में त्योहार को लेकर बाजार में भीड़ भाड़ बढ़ने की पूरी संभावना है। अगर लॉकडाउन खत्म किया गया तो संक्रमण और ज्यादा तेजी से फैल सकता है। सरकार इन्हीं मुद्दों पर अब रणनीति बनाने में जुट गई है। चर्चा है कि लॉकडाउन 31 जुलाई से आगे बढ़ाया जा सकता है। सरकार कम से कम 10 अगस्त तक बिहार में लॉकडाउन जारी रख सकती है ताकि संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए थोड़ा और वक्त मिल जाए। 



बिहार में कोरोना संक्रमण के नए मामले अब दो हजार केस सब प्रतिदिन के आंकड़े को पार कर रहे हैं। राज्य में कोरोना जांच के दौरान हर आठवां शख्स पॉजिटिव पाया जा रहा है। जानकार बताते हैं कि अगर जांच की रफ्तार दोगुनी की गई तो मरीज 4 गुना बढ़ सकते हैं। जुलाई महीने में 249670 सैंपल की जांच की गई है जिसमें एक 31367 केस सामने आए हैं। यह भयावह स्थिति का सबूत है।