ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
23-Dec-2021 07:25 AM
PATNA : देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. नवंबर महीने के मुकाबले दिसंबर में संक्रमण तेजी से बढ़ा है. वहीं 10 दिनों में बुधवार को सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मिले. राजधानी पटना में लंदन और अफ्रीका से आए तीन लोगों के साथ 11 नए मामले सामने आए हैं. बिहार में विदेश यात्रा से वापस आने वालों में ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर अलर्ट किया गया है. आपको बता दें कि कांटेक्ट ट्रेसिंग के साथ वायरस के वैरिएंट की जांच के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है.
कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. राज्य से बुधवार को कोरोना के 17 नए संक्रमित मिले हैं. वहीं अकेले पटना से 11 मिले हैं. रोहतास और समस्तीपुर में 2-2 तो वैशाली में एक मरीज मिला तथा दूसरे राज्य से बिहार आया एक व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया. फिलहाल इन चार जिलों को छोड़कर अन्य 34 जिलों में कोई भी नया मरीज नहीं मिला.
इसके पहले राज्य में 14 दिसंबर को 16 मरीज मिले थे. उससे पहले 12 दिसंबर को 23 मरीज मिले थे. बता दें पटना संक्रमण के मामले में राज्य में पहले स्थान पर है. बिहार में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 86 पहुंच गई है. एक दिन पहले तक यह 77 थी. वहीं पटना में 12 दिसंबर को 13 मरीज मिले थे.
आपको बता दें बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में पालीगंज के बाबा बोरिंग रोड से तीन मरीज मिले हैं. जिनमें दो बच्चे भी हैं. एक दो साल का और दूसरी पांच साल की बच्ची है. ये सभी एक ही परिवार के हैं बच्चों में सर्दी-खांसी के लक्षण थे.