ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / बिहार: एक ही परिवार के 3 सदस्य मिले कोरोना पॉजिटिव, इलाके को सील...

बिहार: एक ही परिवार के 3 सदस्य मिले कोरोना पॉजिटिव, इलाके को सील किया गया

22-Mar-2021 06:47 PM

 

SITAMARHI: बिहार में एक बार फिर से कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। ताजा मामला सीतामढ़ी के कबाड़ी इलाके में सामने आया है जहां एक ही परिवार के 3 सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसकी सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पीड़ित के घर पहुंची मेडिकल टीम ने सभी को होम आइसोलेट कर दिया। वही पूरे इलाके को सील कर बाहरी व्यक्तियों को मोहल्ले में आने से रोका जा रहा है। 

  

बताया जाता है कि पिछले दिनों पीड़ित अपने पड़ोसी के अंतिम संस्कार में गया हुआ था जिसके बाद से ही वह लगातार सर्दी और बुखार से परेशान रहने लगा। दो दिनों तक जब उसे राहत नहीं हुई तब उसने डॉक्टर से परामर्श ली। डॉक्टर ने लक्षण देखते हुए कोरोना की जांच कराए जाने की सलाह दी। पीड़ित ने जब जांच कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकला। जिसके संपर्क में आने से उनकी मां और पत्नी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई। एक साथ परिवार के तीन सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने से इलाके के लोग भी काफी दहशत में हैं। वही जिला प्रशासन के द्वारा पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। इस इलाके में कोरोना का केस ना फैंले इसे लेकर बाहरी लोगों के प्रवेश को रोका गया है। 


इस बात की सूचना जैसे ही स्वास्थ्य महकमे को मिली वैसे ही मेडिकल टीम पीड़ित के घर के लिए रवाना हो गई। पीड़ित के घर पहुंची टीम ने परिवार के सभी सदस्यों को दवाइयां देते हुए सभी को होम आइसोलेट कर दिया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया। प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित होने के बाद बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। वही डॉक्टरों ने लोगों से सावधानी बरतने और सरकार के गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। साथ ही लोगों से कोरोना वैक्सीन लेने की भी बात कही।