ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / बिहार में एक और पुल धराशायी हुआ: कई गांवों का संपर्क भंग, जानकारी...

बिहार में एक और पुल धराशायी हुआ: कई गांवों का संपर्क भंग, जानकारी देने के बावजूद विभाग ने नहीं ली सुध

17-Jul-2024 01:22 PM

By First Bihar

ARARIA: बिहार में पुलों के टूटने का सिलसिला लगातार जारी है। 18 जून को अररिया में बकरा नदी निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने के बाद बिहार में पुलों के गिरने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह थमता नहीं दिख रहा है। अररिया में ही फिर से एक पुल धराशायी हो गया है।


जानकारी के मुताबिक, अररिया के फारबिसगंज स्थित अम्हारा पंचायत में फिर से एक पुलिया गिर गई है। जिससे कई गांवों का संपर्क भंग हो गया है। इस पुल के टूटने के कई गांवों के सैकड़ों लोग प्रभावित हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण पुल ध्वस्त हो गया है।


ग्रामीण बताते हैं कि इस पुल का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग ने गोपालपुर से मझुआ जाने वाले रास्ते में साल 2017 में कराया था लेकिन कुछ साल बीतने के बाद ही पुल की हालत जर्जर होती चली गई। ग्रामीणों द्वारा कई बार विभाग को पुल के जर्जन होने की जानकारी दी गई लेकिन किसी ने भी संज्ञान नहीं लिया और आखिरकार पुल धराशायी हो गया।


ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में एक और पुल की स्थिति जर्जर हो चुकी है और वह भी किसी भी वक्त गिर सकता है। कोसी नदी के जल स्तर में वृद्धि हो रही है लेकिन विभाग इसको लेकर कोई पहल नहीं कर रहा है। पुल के बहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।