ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
22-Dec-2021 03:26 PM
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिला स्थित अहियापुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक पशु चिकित्सक की पत्नी को अश्लील युवक की वीडियो कॉल का स्क्रीन शॉट भेजकर ब्लैकमेल किया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक इस फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जा रही है. पीड़िता ने इसको लेकर थाने में आवेदन देकर शिकायत की है. बताया जा रहा है कि इस मामले में कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने महिला को ब्लैकमेलर का नंबर ब्लॉक कर देने का सुझाव दिया है.
डॉक्टर की पत्नी ने पुलिस को बताया कि काम के सिलसिले में कॉल पर पति को अक्सर बाहर जाना होता है. वहीं कई बार उनके जानकार क्लाइंट के कॉल घर के नंबर भी आते रहते हैं. उसने बताया कि उसके पास व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल आयी. नंबर अंजान था लेकिन कॉलर नंबर के डीपी में एक लड़की की फोटो लगी थी. कॉल रिसीव करते ही उधर से एक बिना कपड़ों का युवक दिखा. तुरंत ही कॉल काट दी.
इसके कुछ देर बाद इसी नंबर से फिर कॉल आई. कॉल करने वाला कोई युवक धमकी देने लगा. वह कभी संबंध बनाने के लिए कहता है तो कभी रुपये की मांग कर ब्लैकमेल कर रहा है. महिला ने बताया कि ब्लैकमेलर ने वीडियो कॉल के स्क्रीन शॉट की तस्वीर भी भेजी है और इस तस्वीर को वायरल करने की धमकी दी है.