ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / बिहार में दो शराब तस्करों को उम्रकैद की सजा, यूपी से बिहार आते...

बिहार में दो शराब तस्करों को उम्रकैद की सजा, यूपी से बिहार आते वक्त उत्पाद विभाग ने किया था गिरफ्तार

22-Dec-2021 04:48 PM

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज में दो शराब तस्करों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. साथ ही शराब तस्करी के दोषी पाए गए दोनों लोगों पर पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक गोपालगंज के सिविल कोर्ट के एडीजे-2 सह उत्पाद स्पेशल कोर्ट ने पूर्वी चंपारण के दो शराब तस्करों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. वहीं अदालत ने स्पीडी ट्रायल के तहत सुनाई करते हुए करीब पांच महीने के अंदर सजा सुनाई है.


आपको बता दें कि इसी साल सात जून को दो शराब तस्कर अपनी इंडिका कार से शराब की बड़ी खेप लेकर उत्तर प्रदेश से बिहार आ रहे थे. इस दौरान गोपालपुर थाना क्षेत्र के गंडक नहर के पास से उत्पाद विभाग की टीम ने शराब की खेप के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया था.


इसके बाद इस मामले में उत्पाद विभाग की ओर से चार्जशीट दाखिल होने के साथ ही कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई. अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए सबूतों और दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने दोनों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई.