रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए
17-Aug-2024 05:57 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में मानसूनी बारिश का असर कम होने लगा है। धीमी पड़ी मानसून की चाल के कारण लोगों को वापस से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आज 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट और 9 जिलों में बिजली गिरने की आशंका के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।
मानसून बिहार में सक्रिय तो है लेकिन इसकी चाल धीमी पड़ रही है। वहीं अन्य राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों तक बिहार में बारिश होने की संभावना जताई है। लेकिन इस दौरान अच्छी बारिश होने की संभावना कम है।
मौसम विभाग ने केवल 3 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने किशनगंज, रोहतास और कैमूर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में मौसम विभाग ने बिजली गिरने की आशंका जताई है।
बता दें कि आकाशीय बिजली गिरने से बिहार में की लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा प्रबंधन और मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
इधर, भारी बारिश और वज्रापत को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें। वहीं मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।